फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों व माइक्रो आब्जर्वर्स को किया गया प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान कार्मिकों व माइक्रो आब्जर्वर्स को किया गया प्रशिक्षित
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में मतदान कराने वाले मतदान कार्मिक व्यावहारिक के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान से भी अवगत हों। इससे वे मतदान प्रक्रिया को बेेहतर ढंग से करा सकेंगे, साथ ही किसी आकस्मिक समस्या से भी निपट लेंगे।
ये बातें प्रभारी अधिकारी कार्मिक गौरव सिंह सोगरवाल ने रविवार को मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मतदान पार्टियों में शामिल सभी सदस्यों की भूमिका अहम है। सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए कार्य करेंगे, तो निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व बेहतर ढंग से संपन्न कराने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

माइक्रो आब्जर्बर को निर्देशित किया कि वे भी मतदेय स्थलों पर समय से पहुंचकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना सुनिश्चित करें। यदि कहीं कोई समस्या हो तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। मास्टर ट्रेनर के रुप में परियोजना निदेशक आरके पाल, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने भी कार्मिकों को मतदान से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान की। इस दौरान बीएसए ओमप्रकाश यादव, डीपीआरओ केबी वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह, जिला परियोजना समन्वयक एके उपाध्याय, मनोज प्रजापति, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
दूसरे दिन छह माइक्रो आब्जर्बर समेत 28 कार्मिक अनुपस्थित
दूसरे दिन के प्रशिक्षण में कुल 28 कार्मिक अनुपस्थित रहे। सहायक अधिकारी कार्मिक जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित छह माइक्रो आब्जर्बर व 22 कार्मिकों ने यदि 27 फरवरी तक प्रशिक्षण नहीं लिया तो उनके विरुद्ध एफआईआर कराते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए आयोग को पत्र भेजा जाएगा।
--
छूटे कार्मिकों को लगाया गया बूस्टर डोज
प्रशिक्षण में पहुंचे ऐसे कार्मिक, जिनको बूस्टर डोज नहीं लगा है। उन्हें कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज भी लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें