फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने का घेराव कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

मिठौरा ( महराजगंज)। मोबाइल पर युवक से बात करते पकड़ी गई युवती के भाई एवं पिता ने युवक को शुक्रवार को पीट-पीट कर मार डाला था। शनिवार को इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृत युवक के परिजनों ने सिंदुरिया थाने का घेराव किया। थानाध्यक्ष पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। हंगामे के बाद समझाने के पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

सिंदुरिया थाना परिसर में शनिवार को एक गांव की कुछ महिलाएं-पुरुष पहुंचकर हंगामा करने लगे। लोग युवक को मार डालने वाले लोगों के पूरे परिवार को गिरफ्तार करने पर अड़ गए। आक्रोशित लोग थानेदार पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग लोग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक लोगों ने गुस्सा जताया। थानाध्यक्ष ने सभी लोगों को समझाते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी सिंदुरिया रामकृष्ण यादव ने बताया कि आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। इस प्रकरण में जो भी कसूरवार मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें