तंत्र-मंत्र की अफवाह पर पुलिस पहुंची, जांच
फरेंदा (महराजगंज)। क्षेत्र के गनेशपुर में एक महिला के तंत्र-मंत्र से गांव में भीड़ इकट्ठा हो गई। चर्चा को सुनकर और इस संबंध में एक वायरल वीडियो देख पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की।
फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी एक व्यक्ति के नौ वर्षीय पुत्र की मौत करीब दस दिन पूर्व हो गयी। परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार करते हुए दफन कर दिया। तब गांव मे तंत्र मंत्र से बालक की मौत की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। बाद में गांव की एक महिला का बालक को जिंदा करने का दावा करते हुए वीडिओ वायरल हो गया। अंधविश्वास की यह घटना क्षेत्र मे चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सबंध मे सीओ सुनील दत दूबे ने बताया कि वीडिओ मिला है। घटना स्थल पर पुलिस भेज दी गई है। मामले मे कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।