फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस व पैरामिलिट्री के जवानों ने किया रुट मार्च

Fri, 15 Mar 2024 07:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। लोकसभा चुनाव, रमजान व होली के त्योहार के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस व पैरामिलिट्री के जवानों ने फरेंदा क्षेत्र में रुट मार्च किया। चुनाव में खलल डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के मतदान केंद्रो का भी भ्रमण किया।
विज्ञापन


फरेंदा थाने से सीआईएसएफ के बलवंत कुमार व उपनिरीक्षक शंभू नाथ सिंह पुलिस व सीआईएसएफ फोर्स के साथ सेखुई, बाजारडीह, हरपुर, परसिया बुजुर्ग, जंगल जोगियाबारी सहित कस्बे का भ्रमण किया। शंभूनाथ सिंह ने कहा कि चुनाव व त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस सक्रिय है। वोट डालने के लिए अगर कोई उन्हें धमकाता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस मौके पर पहुंचकर धमकाने वालों को सबक सिखाएगी। अफवाहों पर ध्यान न दें, साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलती हैं तो जानकारी पुलिस को दें। पुलिस आप के साथ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें