राजस्व विभाग के स्टीकर के साथ 3 भारतीय नागरिक गिरफ्तार
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल कैलाली जिले की पुलिस ने सूचना के बाद एक मकान पर छापा मारकर राजस्व विभाग के स्टीकर के साथ तीन भारतीय सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। सोमवार की देर रात नेपाल कैलाली जिले की पुलिस को सूचना मिली कि (आबकारी) राजस्व विभाग के स्टैंप लगे स्टीकर भारी मात्रा में एक किराए के मकान में छिपाकर रखा गया है। सूचना के बाद गौरीगंगा नगर पालिका-7 में सड़क खंड से छापा मारकर पुलिस ने अधिक मात्रा में राजस्व विभाग के स्टीकर बरामद कर तीन भारतीयों और दो नेपालियों को गिरफ्तार किया।
कैलाली डीएसपी भीम थापा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में भारत के लखीमपुर खीरी निवासी संजीत कुमार, रिंकू कुमार और सुरेश कुमार शामिल हैं। रोहतट गरुड़ नगर पालिका-1 के राजकुमार शाह और परसा के बीरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी-13 के विजय गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। इसने पास एक मदिरा कम्पनी के अंतरदेशीय राजस्व विभाग के 2,88,674 स्टीकर स्टैंप मुहर एक भारतीय और नेपाली नंबर की बाइक बरामद कर कार्रवाई की जा रही है।