फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने केे लिए बरामदे में बैठे रहे लोग

विज्ञापन
महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लगी भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
टीका लगवाने केे लिए बरामदे में बैठे रहे लोग
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है। यही वजह है कि केंद्रों पर लंबी लाइन लग रही है। मंगलवार को महिला अस्पताल, घुघली एवं फरेंदा टीकाकरण केंद्र पर लोगों को टीका लगवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जिले में 12212 लोगों को टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल में बरामदे की सीढ़ी पर बैठे रामदीन, सैफुल्लाह, गिरीश ने बताया कि टीका लगवाने के लिए दोपहर में केंद्र पर पहुंचा, लेकिन भीड़ की वजह से बाहर इंतजार करना पड़ रहा है। दो बजे तक नंबर आने की उम्मीद है। भीड़ बढ़ने पर काउंटर बढ़ा दिया जाता तो परेशानी नहीं होती। फरेंदा अस्पताल पर पहुंचे गिरजेश ने बताया कि लोगों की जागरूकता की वजह से भीड़ बढ़ी है, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। सभी कर्मियों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी सहित दो ग्राम सभाओं में 2300 लोगों को टीका लगाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि सीएचसी घुघली पर 500 डोज, घुघली बुजुर्ग गांव में 1000 डोज तथा धर्मपुर गांव में 800 डोज लगा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के वजह से शांतिपूर्ण ढंग से टीका लगा सका।
विज्ञापन

कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। जिले में मंगलवार को कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। अब तक 12435 केस सामने आ चुके हैं। दो सक्रिय केस हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 140 है। अब तक 12292 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि 1208 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें