फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: होली की खुमार में लोग हुए बीमार

Wed, 27 Mar 2024 06:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। होली पर लोगों को लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ा। पानी में अधिक भीगने, ठंडा-गर्म खाने और रंग के ज्यादा इस्तेमाल से लोगों में एलर्जी व वायरल बुखार की दिक्कत बढ़ गई है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में अधिक उल्टी दस्त, पेट दर्द, सर्दी-बुखार, खांसी, त्वचा, आंखों की शिकायत लेकर पहुंचे। बदलते मौसम और होली के पकवानों ने लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल दिया है। अस्पताल पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी खुलने से पहले ही मरीज अस्पताल में पहुंच गए थे। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लंबी कतार लगी रही। नए-पुराने 900 मरीज ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि होली के बाद बुखार और पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक है। पेट दर्द की समस्या होने के कारण संतुलित भोजन न करना है। होली पर लापरवाही की वजह से लोगों को बुखार ने चपेट में लिया है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि ओपीडी में 120 से अधिक मरीज दिखाने के लिए आए। इनमें होली पर रंगों का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले भी शामिल रहे।
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी

- अभी ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें

- सुबह-सुबह घर से बाहर घूमने से बचें

- बीमार महसूस होने पर स्वयं दवा न लें।

- सोते समय मच्छरदानी जरूर लगाएं।

- बच्चों को आईस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक ज्यादा न लेने दें

- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें