फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मंडियों में स्थापित होंगे धान क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मंडियों में स्थापित होंगे धान क्रय केंद्र
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में संचालित चार राजकीय मंडियों में भी धान क्रय के लिए एक-एक क्रय केंद्र की स्थापना होगी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को मंडी समिति के निदेशक से समन्वय स्थापित कर केंद्र स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजवाने के निदेश दिए हैं।
जिले में इन दिनों कुल 177 धान क्रय केेंद्रों के माध्यम से खरीद जारी है। मंडी समिति ने इस बार क्रय केंद्र स्थापित नहीं किया है। डीएम ने कहा कि मंडियों में भी एक-एक केंद्र को संचालित कराते हुए किसानों की मुश्किलों को कम करने का प्रयास किया जाए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे निचलौल, परतावल, नौतनवा व फरेंदा में स्थित मंडियों में एक-एक धान क्रय केंद्र खोलवाना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता न बरती जाए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि राजकीय मंडी समितियों में एक-एक धान क्रय केंद्र स्थापित किया जाना है। इस दिशा में प्रयास तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

‘किसानों के लिए खोले जाएं अतिथि भवन’
डीएम ने कहा कि अपनी उपज को बेचने आने वाले किसान को भीड़ के चलते काफी देर तक रुकना पड़ता है। ऐसे में उन्हें सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मंडी समितियों के अतिथि भवन को खोले जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

‘किसानों से व्यक्तिगत संपर्क कर खरीद में तेजी लाएं’
महराजगंज। जिलाधिकारी कार्यालय पर मंगलवार की शाम को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में धान-क्रय की समीक्षा की हुई। सभी एजेंसियों के जिला प्रभारी को किसानों से व्यक्तिगत संपर्क कर खरीद में तेजी लाने के लिएा निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को केंद्र पर किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। चावल मिलों के लिए मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया जाए। किसान पंजीकरण सत्यापन में तेजी लाने पर जोर दिया। किसानो की शिकायतों के निस्तारण के लिए कॉल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा, जिला खाद्य व विपणन अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें