कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित करते डीएम डॉ उज्जवल कुमार।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खराब प्रगति पर पांच एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश
- डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। डीएम ने जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। इस दौरान संस्थागत प्रसव की खराब प्रगति पर पांच एएनएम का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। लक्ष्मीपुर, निचलौल व नौतनवा ब्लॉक में तथा फरेंदा स्टेशन पर शिविर लगाकर जांच की जाए।
डीएम ने कहा कि जिन लोगों को करोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है उन्हें दूसरी डोज भी समय से लगाई जाए। इसके लिए आशा की सहायता ली जाए। कोविन पोर्टल पर टीकाकरण की नियमित फीडिंग सुनिश्चित कराई जाए। सभी एएनएम को निर्देशित किया कि वे संस्थागत प्रसव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। मरीजों को किसी प्रकार की समस्या न हो तथा ओपीडी का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, अपर एसडीएम अविनाश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद रहे।