फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के अपहरण के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के अपहरण के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

मुख्य आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर, बच्चों का नहीं लगा रहा सुराग
कोल्हुई (महराजगंज)। कस्बे के दो बच्चों के अपहरण के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। घटना में वाहन भी बरामद कर लिया, लेकिन बच्चों एवं मुख्य आरोपित का पता लगाने में पुलिस अब भी नाकाम है।
जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को स्कूल जाते वक्त दो बच्चों का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बच्चों की मां तरन्नुम ने पूर्व पति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन मुख्य आरोपित को अब तक पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्हुई के थानाध्यक्ष यशवंत किर्णेंद्र चौधरी ने बताया कि अपहरण में प्रयुक्त वाहन के साथ गोरखपुर के खोराबार थानाक्षेत्र के वृंदावनी निवासी अशोक सिंह को फरेंदा उत्तरी बाईपास से गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपित भी पुलिस की चंगुल में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें