फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपी ओली में सुधार संभव नहीं : माधव

विज्ञापन
विज्ञापन
केपी ओली में सुधार संभव नहीं : माधव
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी) के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने कहा कि यूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली में सुधार की संभावना नहीं है।
शनिवार सुबह भारत-नेपाल सीमा पर बुटवल में समाजवादी प्रेस संगठन रूपनदेही की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में माधव नेपाल ने ओली की तुलना हिटलर से की और कहा कि ओली में सुधार की संभावना नहीं देखते हुए उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओली के विद्रोह की पुष्टि चितवन में यूएमएल जनरल कन्वेंशन के तमाशे से हुई थी। अप्रैल में स्थानीय चुनाव कराने या तीनों स्तरों पर एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर पार्टियों के बीच विचार-विमर्श के बाद फैसला किया जाएगा। कांग्रेस जनरल कन्वेंशन के बाद सरकार के काम में तेजी आएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें