फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में एक की मौत, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में एक की मौत, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

रास्ते की जमीन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। परसामलिक थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बृहस्पतिवार देर रात रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में छांगुर (42) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी अमरावती की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
जानकारी के मुताबिक विशुनपुरा गांव में प्रधान द्वारा आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। यह रास्ता गांव के प्रताप के घर के किनारे से होकर जाता है। छांगुर मनरेगा के तहत आरसीसी सड़क निर्माण में मजदूरी पर थे। इस दौरान छांगुर व प्रताप के बीच रास्ते की जमीन को लेकर विवाद हुआ और प्रताप व छांगुर पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की में छांगुर गिरकर घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से रतनपुर सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अमरावती, पिता पुनर्वासी, बेटा कुलदीप, बेटी रेशमी, ज्ञानती व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की सूचना मिलते ही नौतनवां, सोनौली, परसामलिक व बरगदवा थाने की पुलिस पहुंच गई। मृतक की पत्नी अमरावती की तहरीर पर आरोपित प्रताप, सूर्यमनी, संदीप, शिवचंद,चन्नर, मनीष निवासी विशुनपुरा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की पिटाई
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल टोला देवीपुर निवासी कैरा देवी (60) घर के पीछे स्थित हनुमान मंदिर में पूजा करने गई थी। इस बीच उनकी कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गईं। प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने तहरीर मिलने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें