फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई से जलजनित बीमारियां दूर होती-उपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई से जलजनित बीमारियां दूर होती हैं : उपेंद्र
विज्ञापन

विशुनपुर गबडुआ पहुंचकर जनपद प्रभारी मंत्री ने शहीदो को श्रद्धासमुन अर्पित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शुक्रवार की शाम 7 बजे स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन जनपद प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में महालक्ष्मी लान में हुआ।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सभी का स्वागत करते हुए आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में स्वच्छता के किए जा रहे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। जनपद प्रभारी मंत्री ने कहा कि सफाई से जलजनित बीमारियां दूर होती हैं। जब तक आप स्वयं से साफ सफाई नहीं करेंगे, अभियान को गति नहीं मिलेगी। सरकारी तंत्र के सहारे सफाई तो कराई जा रही है। लेकिन इसमें जन सहभागिता जरूरी है। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए पड़ोसियों को जागरूक करने का कार्य करें। बाजार जाते समय कपड़े की थैला लेकर जाएं। प्लास्टिक के बैग का प्रयोग न करें। उन्होंने ने कहा कि अपने घर से ही सफाई शुरू करें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतो में बने ब्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय का उपयोग किया जाय। कार्यक्रम में प्राकलन समिति सभापति /विधायक पनियरा ज्ञानेन्द्र सिंह, विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया, सिसवा प्रेम सागर पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा परदेशी रविदास, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने किया। इसके अलावा अलावा एनसीसी कैडेट्स, भारत स्काउड गाइड भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा शहीद स्मारक स्थल विशुनपुर गबडुआ पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें