फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांत की सफाई करने का मशीन जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्द से कराह रहा जिला अस्पताल का दंत रोग विभाग
विज्ञापन

सर्जिकल उपकरण हुए पुराने, दांत में भरने वाला मसाला नहीं है, दांत के रोगियों को नहीं मिल रही बेहतर सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल का दंत रोग विभाग दर्द से कराह रहा है। यहां आने वाले मरीजों को दर्द निवारक दवा देकर काम चलाया जाता है। यहां सभी उपकरण पुराने होने के साथ बेहद खराब हालत में हैं। चिकित्सक मरीजों का इलाज करते हैं, लेकिन गंभीर दंत रोगियों को यहां से राहत नहीं मिलती है। उन्हें अस्पताल से बाहर निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ती है। जरूरी उपकरणों की डिमांड तो हुई, लेकिन फाइल ठंडे बस्ते में है। दांत उखाड़ने के लिए पुराने ही उपकरण प्रयोग किया जाता है।
जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दांत की सफाई करने वाला यंत्र (स्कैलर) नहीं है। वहीं दांत निकालने वाले उपकरण (सर्जिकल स्टूमेंट) पुराने हो गए हैं, जो ठीक ढंग से कार्य नहीं करते हैं। इन औजारों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं दांत में मसाला भरने वाला सामग्री भी नहीं है। वहीं करीब दो साल पहले ही माउथ वास और टूथ पेस्ट आया। वर्तमान में यह भी नहीं है। उपकरणों को मंगवाने के लिए डिमांड कई बार भेजा गया है। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण अभी तक उपलब्ध नहीं हो सका है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। चेहरी गांव के गोपाल मणि ने बताया कि अस्पताल में दांत का इलाज करने आया, लेकिन वहां से दवा लेकर आना पड़ा। दांत साफ करने वाला उपकरण नहीं होने वाले प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराया। घुघली के वशिष्ठ मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में बीते दिनों इलाज कराने पहुंचा तो पता चला की आरसीटी की सुविधा नहीं है। जिससे वापस आना पड़ा, निजी डॉक्टर से इलाज कराया, जब जाकर राहत मिली।
विज्ञापन

-------------
बाल्टी रखकर चलता है काम
डेंटल चेयर से ड्रेनेज की व्यवस्था न होने से यहां बाल्टी रखनी पड़ती है। जिससे यहां संक्रमण का खतरा बना रहा है। दंत रोग विभाग में मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

----------------
स्कैलर मशीन नहीं है। सर्जिकल स्ट्रूमेंट पुराने हो गए हैं। डेंटल चेयर में ड्रेनेज की व्यवस्था कराने के लिए डिमांड की गई है, जो संसाधन उपलब्ध है, उसमें बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. पारितोष सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ
---------
उपकरणों के लिए डिमांड भेजी गई है। जल्दी ही उपकरण मिल जाएंगे। मरीजों की अच्छी सुविधा देने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
डॉ. एके राय, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें