नेपाल के रूपन्देही जिले के भैरहवा-परासी मार्ग पर यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। इस दुर्घटना ?
- फोटो : MAHARAJGANJ
नेपाल : रोहिणी नदी में बस गिरी, नौ की मौत, 23 घायल
भैरहवां(महराजगंज) नेपाल के रूपनदेही जिले के भैरहवां-परासी मार्ग पर यात्रियों से भरी बस रोहिणी नदी में गिर जाने से नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। घायल यात्रियों का इलाज भैरहवां मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जनकपुर से भैरहवां की तरफ आ रही बस रोहिणी पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान नौ यात्रियों ने दम तोड़ दिया। 23 अन्य यात्री घायल हैं, जिनका इलाज भैरहवा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। रूपनदेही यातायात पुलिस प्रमुख केशव केसी ने बताया कि बस में बैठे नौ यात्रियों कीअस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, अन्य घायलों का भैरहवां के भीम अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है। मृतकों की पहचान कराने की कोशिश जारी है। संवाद