फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया पोषण माह का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण माह को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली गई। रैली को डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि पोषण माह के दौरान किए होने वाली गतिविधियों को पूरी लगन के साथ किया जाए जिससे शासन की योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचाया जा सके।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव में बच्चों का वजन करें। अति कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच कराई जाए। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाए। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि पोषण माह के समय पोषण वाटिका, किचन गार्डन प्रदर्शनी, गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के संबंधित में जागरूकता फैलाई जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेंद्र जायसवाल ने माह भर चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान गांव में छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों का वजन लिया जाएगा। पोषण वाटिका के तहत पौधरोपण किया जाएगा। दो दिवसीय स्वच्छता जागरूकता के अलावा कोविड वैक्सीनेशन के लिए विशेष कैंप का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए आयुष विभाग के समयोग के योगा, स्थानीय पोषण किट का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में वितरण कराया जाएगा। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें