फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में रह रहे 2800 से अधिक वनटांगिया वासी

विज्ञापन
वनटांगिया ग्राम दौलतपुर में झोपड़ीनुमा घर। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
झोपड़ी में रह रहे 2800 से अधिक वनटांगिया वासी
विज्ञापन

18 वनटांगिया गांवों में पट्टे से वंचित लोगों को नहीं मिल पा रहा आवास योजना का लाभ
महराजगंज। जिले के 18 वनटांगिया गांवों में अब भी 2800 लोग झोपड़ी में रह रहे हैं। कारण पट्टा न होने की वजह से उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वे नियमित रूप से पट्टा दिलाने के साथ बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि जिनके पास पट्टा है, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।
जिले में 18 वनटांगिया गांवों में कुल 25 हजार की आबादी है। सरकार की ओर से पट्टे धारकों को आवास योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके क्रम में प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना से पात्रों को लाभान्वित किया गया है। अब भी करीब 2812 लोग ऐसे हैं, जो पट्टा न होने की वजह से झोपड़ी में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

वनटांगिया विकास समिति के अध्यक्ष जयराम प्रसाद व नूर मुहम्मद आदि ने कहा कि लंबे समय से 2800 से अधिक परिवारों को आवास का इंतजार है, मगर पट्टा न होने से आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिम्मेदारों को इस दिशा में विशेष रुचि दिखाते हुए पहल करनी होगी। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि बिना पट्टा हुए किसी को भी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा, जिनके पास पट्टा हैं उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया है। कुछ लोग बचे हैं उन्हें भी जल्द ही योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

उसरहवा के सर्वाधिक 365 लोग आवास से वंचित
वनटांगिया गांव में आवास से वंचित लोगों की स्थिति पर नजर डाली जाए तो उसरहवा के सर्वाधिक 365, कंपार्टमेंट 28 के 340, भारीबैसी के 38, सूरपार के 166, खुर्रमपुर के 300, बरहवा चंदनचाफी के 350, तिनकोनिया के 18, बीट टांगिया के 175, चेतरा के 106, बलुअहिया के 117, हथियहवा के 78, बेलौहा के 53, अचलगढ़ के 54, कांधपुर के 122, कंपार्ट 26 व 27 के 275, कंपार्टमेंट 24 के 140, बेलासपुर के 60 तथा दौलतपुर के 55 लोगों को आवास का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें