सिसवा बाजार। क्षेत्र के बापू शताब्दी इंटर काॅलेज के मैदान पर माध्यमिक विद्यालयों का दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने विजेताओं को मेडल, ट्राॅफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के 30 विद्यालयों में मात्र 11 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। दूसरे दिन के खेल में सीनियर बालक वर्ग के पांच हजार मीटर लंबी दौड़ में प्रथम मिथिलेश यादव, द्वितीय रवि, तृतीय अनूप निषाद कारिडीह रहे। बालिका वर्ग में प्रथम मनीषा साहनी, द्वितीय अंजिला, तृतीय निधि यादव जहदा रहीं। दौड़ जूनियर बालक वर्ग में प्रथम प्रदीप कुशवाहा जहदा, द्वितीय पवन गुप्ता बाली, तृतीय निखिल मद्धेशिया अरदौना, बालिका वर्ग में प्रथम कुमारी राधा बाली, द्वितीय सुशीला कारीडीहा, तृतीय शिवांगी सुमित्रा देवी विद्यालय, गोला क्षेपण के सीनियर वर्ग में प्रथम अरविंद बाली, द्वितीय रोहन जहदा, तृतीय आफताब कारीडीहा, जूनियर वर्ग में प्रथम इमरान निचलौल, द्वितीय अजय सिसवा, तृतीय करन मद्धेशिया जहदा, ऊंची कूद के सीनियर वर्ग में प्रथम अलीशेर बाली, द्वितीय नीरज, तृतीय संदीप सेमरा रहे। जूनियर वर्ग में बालिका में प्रथम काजल जहदा, द्वितीय मुस्कान सेमरा, तृतीय आंचल कारीडीहा के खिलाड़ी सफल रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने मेडल शील्ड व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद स्वस्थ तन और मन के लिए आवश्यक है, जिसके प्रोत्साहन के लिए विद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक नाथू प्रसाद चौधरी, प्रधानाचार्य राधेश्याम, अरमान अली अंसारी, अरुण सिंह, कालीमुल्ला अंसारी, राम आशीष सरोज, राजेंद्र प्रसाद, प्रदीप कुमार पांडेय अशोक कुमार पटेल मौजूद रहे।
प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में तीन बालिकाएं चयनित
महराजगंज। प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खो-खो प्रतियोगिता में जिला स्तरीय चयन ट्रायल में सरस्वती इंटर कॉलेज इलाहाबाद पनियरा की तीन छात्राएं अंजली यादव, निशा शर्मा व ज्योति गौड़ चयनित हुई हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के अनुसार 11 अक्तूबर को होने वाले प्रदेश स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में उक्त छात्राएं हिस्सा लेंगी। संवाद