फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुकान से सामान लेने जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, दो पर केस

Sat, 16 Mar 2024 09:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित दुकान पर सामान खरीदने जा रही किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के दादा के तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने शनिवार को पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी नतिनी दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने उसकी बांह पकड़कर खींचने लगे और छेड़खानी किए। आरोप है कि दोनों युवकों ने नाबालिक लड़की को धमकी भी दिए। मामले में पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाले आशिक व सुभाष के विरुद्ध छेड़खानी व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच - पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने शनिवार को पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक जितेंद्र तिवारी के अनुसार पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें