फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सदमे से नहीं उभरी अन्नू, आईसीयू में भर्ती

Sat, 16 Mar 2024 08:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के घोड़हवा वार्ड की रहने वाली अन्नू उर्फ साक्षी 13 मार्च को अवसाद में आकर अपने दो मासूमों की गला काट हत्या कर दी थी। खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया था। उसको मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के दो दिन बाद अन्नू कुछ देर के लिए होश में आई तो मौके पर मौजूद ससुर से इशारे में बात कर क्षमा मांगी। उसके कुछ ही देर बाद फिर सदमे में चली गई। उसके बाद से शनिवार देर शाम तक अन्नू को होश नहीं आया। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर आरोपी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज में अन्नू के साथ मौजूद परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अन्नू के गले का ऑपरेशन करने के बाद शुक्रवार दोपहर में कुछ देर के लिए होश आया था। उसके बाद इशारे में बात कर सदमे में चली गई। जहां पर डॉक्टरों ने देखा की अन्नू के सिर में पिछले हिस्से में भी चोट लगा है। उसके बाद डॉक्टरों ने तत्काल अन्नू को फिर से आईसीयू में भर्ती कर दिया। उसको अभी तक होश नहीं आया है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक मासूमों की हत्या करने वाली मां अन्नू की गले का आपरेशन कराया गया है। जो अभी बोलने में असमर्थ है। उसे होश में न आने की वजह से आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घोड़हवा के चौकीदार वीरेंद्र की तहरीर पर मृत मासूमों के मां अन्नू उर्फ साक्षी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अन्नू ठीक हो जाएगी, तो पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें