फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ पर बालिका से छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अधेड़ पर बालिका से छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। कस्बे के एक मकान में 12 वर्षीय बालिका को अकेला पाकर एक अधेड़ व्यक्ति उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर लोगों को एकत्र होते देख वह मौके से फरार हो गया। बालिका ने घटना की जानकारी मां को दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे की एक महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सोमवार शाम को वह और पति किसी काम से घर से बाहर गए थे। घर पर 12 वर्षीय बेटी अकेली थी। उसी दौरान किसी काम से पहुंचा 56 वर्षीय व्यक्ति बेटी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य के साथ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी लोगों को गाली देते हुए मौके से फरार हो गया। इस संबंध में सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें