फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी ने देवर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाभी ने देवर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने देवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने मंगलवार को थाने में तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि पति रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में हैं। वह छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती है। 22 अगस्त की शाम करीब सात बजे परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए थे। देवर घर पर सुनसान देख उनके कमरे में घुस आया। जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। पीड़िता का कहना है कि वह शोर मचाने लगी। इससे आक्रोशित होकर देवर ने उसकी पिटाई कर दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। बीट पुलिस से मामले की जानकारी लेकर आरोपी देवर पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें