फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराएं बोर्ड की परीक्षा’

विज्ञापन
जीएसवीएस में प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करते जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
‘निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराएं बोर्ड की परीक्षा’
विज्ञापन

- जीएसवीएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों की बैठक में बोले डीआईओएस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में विद्यालयों के जिम्मेदारों की भूमिका अहम है। सभी अपने जिम्मेदारियों को तत्परता से निभाते हुए परीक्षा को संपन्न कराएं। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन

ये निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक सिंह ने बुधवार को नगर के जीएसवीएस इंटर कॉलेज में आयोजित सदर व निचलौल तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों से जुड़े जिम्मेदारों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि इस बार केंद्र पर पर डबल लॉकर की अलमारी भी होगी। जिसमें एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास होगी तो दूसरी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास। उन्होंने कहा कि हाई स्कूल में किसी के नाम व फोटो में यदि कोई समस्या है तो उसे वह शीघ्र सही करा लें, नहीं तो उनको परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। प्रधानाचार्य विद्यालय के सीसीटीवी कैमरा सही करा लें। जिले में जीएसबीएस को मुख्य संकलन केंद्र तथा जयपुरिया इंटर कॉलेज आनंदनगर को सह संकलन केंद्र बनाया जाएगा। इस दौरान विजय बहादुर सिंह, दमयंती यादव, रामइंद्र चक्रवर्ती, रामाज्ञा प्रसाद, वंदना, अनमोल यादव, संजीव सिंह समेत बड़ी संख्या मेें प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें