पुलिस लाइंस परिसर में पुलिस स्मृति दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी प्रदीप गुप्ता।
- फोटो : MAHARAJGANJ
शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
महराजगंज। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइंस एवं एसएसबी कैंप चिऊरहां में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित की गई। कर्तव्य की बेदी पर प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों की याद में पुलिस लाइंस में स्मृति परेड आयोजित हुआ।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने पुलिस महानिदेशक के संदेश से पुलिसकर्मियों को अवगत कराते हुए एक वर्ष में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा बताई। एएसपी निवेश कटियार, क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी निचलौल डीके उपाध्याय, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
22वीं वाहिनी एसएसबी के परिसर में पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। ईश्वर से उनके परिवार की कुशलता की कामना की गई। इस दौरान कमांडेंट मनोज कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार काबरा, मनीष कुमार मीणा आदि मौजूद रहे।