फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से जिला अस्पताल की मेन लाइन खराब

विज्ञापन
जिला अस्पताल। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
चार माह से जिला अस्पताल की मेन लाइन खराब
विज्ञापन

- विद्युत कटौती होने पर चलाना पड़ता है जेनरेटर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए शासन का निर्देश होने के बाद भी जिला अस्पताल की मेन लाइन चार महीने से खराब है। ऐसे में जिला अस्पताल के पीछे मुख्यालय फिडर से विद्युत आपूर्ति 11 हजार केवी के माध्यम से चलाई जा रही है। जिससे विद्युत कटौती हो रही है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी जिला अस्पताल के मेन लाइन को ठीक करने को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की मेन लाइन 33 हजार केवी की होती थी। इससे फाल्ट नहीं होता था। लेकिन एनएच 730 के निर्माण के बाद के समय यह लाइन खराब हो गई। करीब एक साल बाद जिला अस्पताल के मेन लाइन को बहाल किया गया। जो 21 अप्रैल से ही खराब है। लेकिन इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। जबकि विद्युत निगम की ओर से मुख्यालय के फिडर से 11 हजार केवीए की लाइन जिला अस्पताल को भेजी गई है। जिससे काफी समस्या हो रही है। जिला अस्पताल में विद्युत कटौती बढ़ गई है। यही नहीं मौसम खराब होने पर जिला अस्पताल की बिजली चली जाती है। ऐसे में अस्पताल प्रसाशन द्वारा जनरेटर के सहारे विद्युत आपूर्ति करता है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके राय ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के बेहतर सुविधा का ख्याल रखा जाता है। जिला अस्पताल के मुख्य लाइन को ठीक करने के लिए विद्युत निगम को पत्र भेजा गया है। अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि जिला अस्पताल की मेन लाइन का केवल कहीं कट गया है। मुख्यालय फिडर से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। कटे केवल को जल्दी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें