फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वॉलीबाल में महराजगंज ने जीता सेमीफाइनल

Thu, 21 Mar 2024 08:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अंतर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। पुरुष वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल वाॅलीबाल में महराजगंज की टीम 25-22 जीती। पहले सेमीफाइनल में बहराइच और सिद्धार्थनगर के बीच हुए मैच में सिद्धार्थनगर ने 14-25 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

महिला हैंडबॉल के पहले सेमीफाइनल में गोरखपुर व कुशीनगर के मुकाबले में गोरखपुर ने 9-1 से, दूसरे सेमीफाइनल में बस्ती व संतकबीरनगर के बीच हुए मैच में बस्ती 5-1 से विजेता हुई। फाइनल बस्ती व गोरखपुर के मध्य हुआ। इसमें गोरखपुर ने 0-4 से जीत हासिल की। महिला वाॅलीबाल में फाइनल संतकबीरनगर व बस्ती के बीच हुआ। इसमें बस्ती ने 12-25 से मैच अपने नाम की।
क्षेपक प्रेक्षण में पहला सेमीफाइनल बहराइच व गोरखपुर के बीच हुआ जिसमें गोरखपुर 13-14 से जीता। दूसरा सेमीफाइनल बस्ती और गोंडा के मध्य हुआ जिसमें गोंडा ने 10-16 से जीत दर्ज की। फाइनल मैच गोरखपुर और गोंडा के बीच हुआ जिसमें गोरखपुर ने 11-6 से मैच जीता। विजेताओं को एडिशन एसपी ने सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें