फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वृद्ध महिला के खाते से 2.12 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां कस्बे में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात जालसाजों ने एक वृद्ध महिला के बैंक खाते से 10 बार में 2.12 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां कस्बा निवासी शिवम के अनुसार, उनकी मां का खाता भारतीय स्टेट बैंक की श्यामदेउरवां शाखा में है। यह खाता उनके मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि छह से 12 अक्तूबर के बीच अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिये खाते से कुल 2,12,200 रुपये निकाल लिए।
पीड़ित परिवार का कहना है कि इस दौरान मोबाइल पर लेनदेन से संबंधित कोई संदेश नहीं आया। खाते का बैलेंस चेक करने पर रकम गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद शिवम ने बैंक पहुंचकर खाता बंद कराया और पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने आशंका जताई कि साइबर ठगों ने तकनीकी तरीके से खाते से रकम निकाली है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर ठगी गई रकम वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। साइबर सेल की मदद से लेनदेन की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें