नेपाली मंत्रिमंडल ने निजी दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ ही भारतीय पर्यटक वाहनों को भी नेपाल में प्रवेश की इजाजत दे दी है। रूपनदेही जिले के सीडीओ ऋषि राम तिवारी ने बताया कि उन्हें सरकार का आदेश प्राप्त हो चुका है। इसमें कोविड गाइड लाइन के पालन पर विशेष जोर दिया गया है। भारतीय पर्यटकों को कोविड जांच, टीकाकरण और पहचान पत्र दिखाना होगा।