फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रांसफॉर्मरों की बढ़ रही क्षमता, बिजली कटौती से मिलगी राहत

Thu, 29 Feb 2024 09:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 20 से 29 फरवरी तक पूरे प्रदेश में संचालित बिजली सेवा एवं जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कलक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग व नेडा के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अधीक्षण अभियंता विद्युत वाईपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विद्युत विभाग द्वारा प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को बेहतर करने और विद्युत क्षति को रोकने के लिए नए बिजलीघर स्थापित करने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आरडीएसएस योजना के अंतर्गत विद्युत अवसरंचना में सुधार का काम भी जारी है। उन्होंने बताया कि परतावल विद्युत उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग कम करने के लिए हरपुर तिवारी और सदर में बैकुंठपुर विद्युत उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग की समस्या को दूर करने के लिए धनेवा–धनेई में 05 एमवीए के नवीन विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में 775 स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है, जबकि 136 नवीन स्थलों पर ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं।
बैठक में नेडा की ओर से पीएम सूर्यघर योजना की भी जानकारी दी गई। पीओ नेडा गोविंद तिवारी ने बताया कि पीएम सूर्य-घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा 13 फरवरी को किया गया। इस योजना के तहत जनपद के 23132 घरों में रूफटॉप सोलर सेल स्थापित किए जाएंगे। योजना के तहत उपभोक्ता को 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ ही उपभोक्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की सब्सिडी प्राप्त होगी। अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने वित्त राज्य मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए निर्देशों के अनुपालन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें