फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लोकसभा चुनाव को लेकर योजना बनाई गई

Fri, 01 Mar 2024 08:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जन जाति मोर्चा जिले के नवनियुक्त कार्यकारणी का कार्यशाला आयोजित किया गया। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर योजना बनाई गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप गौड़ ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष मणि गौड़ ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने गरीब कल्याणकारी योजनाएं चलाकर ऊपर उठने के लिए तमाम प्रयास किए हैं। ऐसे में जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता के बीच बताएं और मोदी व योगी के हाथों को मजबूत करें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री धर्मनाथ खरवार ने कहा कि जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों से एक विशेष अपील है कि गांव गांव में चौपाल लगाकर सरकार के नीतियों को जन-जन को बताएं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत बनाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए एक जुट होकर मेहनत करें। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश गौड़, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद खरवार, भाजपा जिला महामंत्री बबलू यादव, जगरनाथ गौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें