महराजगंज। नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक डाॅ. पुष्पलता मंगल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महाराजगंज की अध्यक्षता में हुई। इसमें पिछली कार्रवाई की पुष्टि सर्वसम्मत से सभी सभासदगण की ओर से की गई।
श्रावण मास को देखते हुए सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि जलभराव वाले स्थान पर ह्यूम पाइप लगाकर जल निकासी की व्यवस्था की जाए और साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला ने प्रस्ताव रखा कि पथ प्रकाश व्यवस्था को देखते हुए स्ट्रीट लाइट का टेंडर करके क्रय कर लिया जाए।
अमितेश गुप्ता ने प्रस्ताव रखा की नगर पालिका की संपत्तियां, दुकानों काशीराम आवास आदि को गृह कर से मुक्त किया जाए। जिस पर विचार किया गया और लोगों से राय भी ली गई। लालजी गुप्ता सभासद ने प्रस्ताव रखा की वित्तीय वर्ष 24- 25 में लाइसेंसिंग शुल्क लागू किया जाए, इससे नगर पालिका की आय बढ़ेगी। बोर्ड बैठक समाप्त होने के उपरांत नगर पालिका के कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।