स्वास्थ्य मेला आयोजित कर दी योजनाओं की जानकारी
निचलौल/सिसवा बाजार (महराजगंज )। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। विधायक प्रेमसागर पटेल ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।
मेले में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद व सीएचसी प्रभारी डॉ. अंग्रेश सिंह ने शिविर में प्रदत्त सुविधाओं, आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग कार्ड बनाने की जानकारी दी। मेले में 1,092 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।
सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि सरकार कई स्वास्थ्य योजनाएं चला रही हैं। लोग इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक रहें।
मेले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, कुष्ठ रोग नियंत्रण, शिक्षा विभाग, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना, पौष्टिक आहार, कोविड टीकाकरण, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित कई अन्य स्टाल लगाए गए थे। कार्यक्रम का संचालन विपिन सिंह ने किया।
इस मौके पर डॉ. नवनाथ प्रसाद, डॉ. उमेश चंद, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. मनीष खन्ना, डॉ. अंजलि सिंह, रोशनी, उमेश यादव, परमेश्वर शाही, जितेंद्र पाल सिंह, विश्वनाथ मद्धेशिया, नृपेंद्र विक्रम सिंह, अभय पांडेय, अनूप मद्धेशिया, अनुराग द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
सिसवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 614 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व इलाज किया गया। मेले में विभिन्न विभागों का स्टाल लगाया गया। मेले का का शुभारंभ विधायक प्रेमसागर पटेल ने किया। शेषपुर कंपोजिट विद्यालय के बच्चों को फुटबॉल वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ईश्वरचंद विद्यासागर, बीईओ श्यामसुंदर पटेल, आशुतोष पटेल, शिवानंद उपाध्याय, अविनाश चौरसिया, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।