फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य अभियान की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाने को स्कूलों में लग रहे कैंप
विज्ञापन

महराजगंज। स्कूलों में अध्ययनरत किशोरों को कोरोना रोधी टीका तेजी से लगाया जा रहा है। चयनित स्कूलों में 18 अप्रैल से टीकाकरण कैंप लगाया जा रहा है। ब्लाकवार 15-15 स्कूलों में टीकाकरण सत्र शुरू कर दिया गया है। टीकाकरण अभियान बुधवार, शनिवार तथा रविवार को छोड़ कर 29 अप्रैल तक चलेगा। टीकाकरण सत्र 10 परिषदीय तथा पांच निजी स्कूलों में आयोजित किया जाएगा। टीका 12 से 14 वर्ष, 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों को लगाया जा रहा है। इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार करा लिया गया है।
किशोरों को टीका लगाने के लिए प्रत्येक ब्लाक में 15-15 टीम लगी है। निगरानी के लिए पर्यवेक्षक हैं। इनके द्वारा टीके की उपलब्धता पर नजर रखी जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्कूलों में शत प्रतिशत उपस्थित पर जोर दें। शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गईं है।
विज्ञापन

--------
1.13 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य
12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के करीब 1.13 लाख बच्चों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष 18 अप्रैल को 14 हजार से अधिक बच्चों को पहले डोज का टीका लगाया जा चुका है।
-----------
20.94 लाख लोगों को लगा प्रथम डोज का टीका
यूएनडीपी के जिला कोल्ड चेन मैनेजर ने बताया कि बीते 16 जनवरी 2021 से 18 अप्रैल 2022 को दोपहर 12 बजे तक जिले में कुल 20.94 लाख लोगों को प्रथम डोज कोविड का टीका लग चुका है। इनमें स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 12, 312, फ्रंट लाइन वर्कर्स की संख्या 12, 641, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग की संख्या 13, 911, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग की संख्या 1,52,849, 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग की संख्या 13.13 लाख, 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग की संख्या 3.61 लाख, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की संख्या 2.27 लाख है।
विज्ञापन

---------------------
किशोरों को टीका लगाने के लिए कार्य योजना तैयार है। लक्ष्य के अनुरूप टीका लगाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। स्कूलों में कैंप के माध्यम कोरोना रोधी टीका लगाने में टीम जुटी है।
डॉ. आईए अंसारी, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें