महराजगंज। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा के अध्यापकों को सौंपी गई है। मतदाता जागरूकता के लिए निर्वाचन अधिकारी ने इसकी घोषणा कर दी है। स्टेट कोर कमेटी की बैठक के बाद पदाधिकारियों को ब्लाॅकवार घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि सदर ब्लाॅक में दो अप्रैल को प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरवा राजा के नेतृत्व में कार्यक्रम होगा। इसके लिए फरेंदा में चार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में, नौतनवा में छह को भानु गौतम, निचलौल में आठ को अनूप सिंह, सिसवां में 10 को बलराम गुप्ता, पनियरा में 12 को संजीव सिंह, मिठौरा में 16 को अनमोल यादव, घुघली में 18 को सुभाष चंद्र यादव, 20 को परतावल में सुरेंद्र चौधरी, 22 को लक्ष्मीपुर में शिवमूर्ति राय, 24 को बृजमनगंज में रामकेश यादव व 26 को धानी में नरेंद्र यादव को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में सभी क्षेत्र के स्कूल प्रतिभाग करेंगे।