फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीका लगने के स्थान के मुद्दे पर हंगामा

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मुडिला में टीका लगवाने के लिए लगी भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
कोरोनारोधी टीका लगने के स्थान के मुद्दे पर हंगामा
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला
जिले में 19431 लोगों को लगा टीका
महराजगंज/नौतनवां। नौतनवां के मुडिला गांव में कोरोनारोधी टीका लगने के स्थान को लेकर दो पक्षों में मतभेद के बाद हंगामा हो गया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। उधर, मंगलवार को जिले में 19431 लोगों को टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लंबी कतार लगी रही।
नौतनवां तहसील क्षेत्र के मुडिला प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को टीका लगना था, लेकिन गांव में दूसरे पक्ष के लोग दूसरे स्थान पर टीका लगवाने की बात करने लगे। इसे लेकर दो पक्षों में तनाव के बाद हंगामा हो गया। यह देखकर टीका लगाने पहुंची टीम सीएचसी रतनपुर चली गई। हंगामे की भनक पुलिस को लगी तो मौके पर एसडीएम रामसजीवन मौर्य टीम के साथ पहुंचे। ग्राम प्रधान रामबेलास ने बताया कि कुछ लोग बेवजह हंगामा कर रहे हैं। पुलिस के आने के बाद मामला शांत हो गया। दोपहर करीब 1:15 बजे टीकाकरण शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने बताया कि मामले को शांत करा दिया गया। पुलिस केपहुंचने के पहले ही हंगामा करने वाले जा चुके थे। उधर, गांव की किशुना देवी, अनीता, पूजा मौर्य, सुभद्रा, विशंभर, राजमन, जितेंद्र ने बताया कि सुबह 9 बजे ही टीका लगवाने के लिए स्कूल पर पहुंच गए थे, लेकिन हंगामा होने के कारण देर से टीका लगा। चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. राम स्वरूप ने बताया कि 300 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें