फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव हत्याकांड का पर्दाफाश: बातचीत में अपमानित होने पर आरोपी ने किया था हत्या, बाइक छोड़कर हुआ था फरार

Wed, 23 Mar 2022 04:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वारदात का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपी को पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। अपमानित होने के कारण रामबिलास ने हत्या करने की बात कही।

 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के शास्त्री नगर के रहने वाले अधिवक्ता एवं भाजपा नेता गौरव जायसवाल की हत्या का पर्दाफाश बुधवार दोपहर में कोतवाली परिसर में हुआ। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वारदात में प्रयुक्त पिस्टल एवं दो कारतूस भी बरामद हुआ है। इस हाई प्रोफाइल केस की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


बीते 21 मार्च की रात करीब 10 बजे गौरव की हत्या हुई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस ने छापा डालने के साथ ही सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के गबडुआ नहर के पास पुलिस टीम ने आरोपी रामबिलास निवासी गौनरियाराजा थाना चौक बाजार को बुधवार को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो पूरी कहानी सामने आ गई।

हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि मां की दवाई लेने के लिए गांव से महराजगंज आया था। अपने साथ एक पिस्टल भी लेकर आया था। महराजगंज में बाइक का पेट्रोल समाप्त हो गया। धनेवा धनेई पेट्रोल पंप बंद होने के कारण दोस्त गौरव को फोन करके पूछा की तेल कहा मिलेगा।
विज्ञापन


उसने बताया कि मेरे घर के सामने पेट्रोल पंप पर मिल जाएगा। पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो गौरव वहां मिला। बाइक में पेट्रोल लेने के बाद गौरव को साथ लेकर चिऊरहां शराब की दुकान पर जाने के दौरान रास्ते में बस स्टेशन के पास बेलभरिया के पवनेश शर्मा भी मिले। उनको भी साथ लेकर चल दिया। तीनों साथी बिरयानी की दुकान में बैठक बातचीत करने लगे।

हत्यारोपी ने बताया कि बातचीत के दौरान गौरव ने अपमानित कर दिया, जिससे गुस्सा आ गया। इसके पहले भी वह मुझे कई बार अपमानित कर चुका था। गुस्से में आकर पिस्टल से गोली मार दी। बाइक छोड़कर वहां से पैदल फरार हो गया।
 
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वारदात का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपी को पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। अपमानित होने के कारण रामबिलास ने हत्या करने की बात कही।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें