चार आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
निचलौल। पुलिस ने दुष्कर्म के चार आरोपियों के खिलाफ रविवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। यह जानकारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने देते हुए कहा कि बीते दिनों थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से चार आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में सभी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है। वहीं अब इन चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। संवाद
बालू खनन के मामले में केस दर्ज
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर से सटे बहुआर में बालू खनन के मामले में पुलिस ने रविवार को एक महिला पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने देते कहा कि कोईली देवी द्वारा अपने खेत एवं आसपास के खेत से मानक के विपरीत बालू की खनन कराया जा रहा है। जिस पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद