तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
चौक बाजार। क्षेत्र के टीकर निवासी तीन आरोपितों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
परसौनी निवासी अजीज ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर बताया कि बिजली बिल का बकाया भुगतान तथा कमर्शियल कनेक्शन के लिए रियाजुद्दीन को 60 हजार रुपये दिया था, लेकिन उसने बिल का भुगतान नहीं किया। रुपये वापस मांगने पर रियाजुद्दीन ने शमशाद तथा आलम के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित रियाजुद्दीन, शमशाद और आलम के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।