फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहगीबरवां में 40 किलोमीटर की होगी जंगल सफारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहगीबरवां में 40 किलोमीटर की होगी जंगल सफारी
विज्ञापन

- मधवलिया रेंज से प्रारंभ होने वाली सफारी से पर्यटक उत्तरी व दक्षिणी चौक के साथ देईभार तक कर सकेंगे सैर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। वन संपदा व वन्यजीवों से भरे सोहगीबरवां में अब पर्यटक जल्द ही जंगल सफारी का आनंद भी उठा सकेंगे। मधवलिया रेंज से प्रारंभ होने वाली इस सफारी के तहत पर्यटकों को उत्तरी चौक, दक्षिणी चौक के साथ ही देईभार तक घूमने की व्यवस्था होगी। जंगल सफारी में उन्हें 40 किलोमीटर की दूरी तक घूमाने का कार्य होगा।
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में कुल सात रेंज स्थित हैं। इसमें से शिवपुर व निचलौल रेंज जहां अलग-अलग स्थल पर हैं वहीं पकड़ी, दक्षिणी चौक, उत्तरी चौक, मधवलिया व लक्ष्मीपुर की वन सीमा एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। पांच रेंजों की जुड़ी सीमा को देखते हुए प्रशासन की पहल पर वन विभाग की तरफ से जंगल सफारी शुरू कराए जाने की दिशा में पहल की जा रही है। विभागीय जिम्मेदारों ने जो व्यवस्था बनाई है उसके मुताबिक जंगल सफारी का केंद्र बिंदु मधवलिया होगा तथा वहां से वाहन पर सवार होने के बाद पर्यटकों को उत्तरी चौक, दक्षिणी चौक के साथ ही देईभार तक घूमाया जाएगा। व्यवस्था के शुरू होने से पर्यटकों को जहां जंगल के अंदर शांतिपूर्ण वातावरण में घूमने का लाभ मिलेगा, वहीं सफारी से अर्जित होने वाली धनराशि से विभाग की आय को भी बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन

चार वन क्षेत्रों में जंगल सफारी संचालित किए जाने की योजना है। इसे जल्द शुरू किए जाने की दिशा में पहल प्रारंभ कर दी गई है। इसका केंद्र बिंदु मधवलिया को बनाया गया है।
विज्ञापन

- पुष्प कुमार कांधला, डीएफओ, सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग
पर्यटन की दृष्टि से जिले में विकास की अधिक संभावना है। प्रयास किया जा रहा है कि वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व की तरह यहां पर भी पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
- सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें