फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के मोतीपुर में गोलीबारी में 4 की मौत, 46 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के मोतीपुर में गोलीबारी, 4 की मौत, 46 घायल
विज्ञापन

रूपनदेही में भूमि विवाद को लेकर हुई फायरिंग
सोनौली। रूपनदेही में प्रस्तावित मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर रविवार को सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। झड़प में 46 लोग घायल हुए हैं। पुलिस रविवार सुबह से ही मोतीपुर के मुख्य सीमा बिंदु मगरघाट पर पुल पर लोगों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

रूपनदेही पुलिस प्रमुख मनोज केसी ने कहा कि झड़प उस समय हुई, जब सुरक्षाकर्मियों ने औद्योगिक क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करने के लिए बाहर से आ रहे समूह को रोका। रूपनदेही के सहायक मुख्य जिला अधिकारी कमल पांडे के अनुसार घायलों में 16 नागरिक और 30 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। इस घटना में नेपाल पुलिस के 14 जवान और सशस्त्र पुलिस बल के 16 जवान घायल हो गए। भैरहवां मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रमुख सुशील गुरुंग ने कहा कि नौ मरीजों में से एक की हालत गंभीर है। मुख्य जिला अधिकारी ऋषि राम तिवारी ने बताया कि आगे अतिक्रमण रोकने के प्रयास में सुरक्षाकर्मियों को फायरिंग करनी पड़ी। जिला प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने के लिए मोतीपुर इलाके में अगली सूचना तक कर्फ्यू लगा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें