ठूठीबारी। राजाबारी गांव में घर में रहने के लिए दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, बनदेवी पासवान ग्राम महरी टोला पिपरहवां थाना परसामलिक की संपत्ति ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजाबारी टोला पजरफोरवा में है। बनदेवी अपने परिजनों के साथ पजरफोरवां हिस्सेदारी के मकान में रह रही हैं। आरोप है की घर में रहने को लेकर पटीदार शेषमन पासवान, वंशी पासवान, कोल्ले पासवान परिजनों को गाली देने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर जानमाल की धमकी दी।
ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया की शेषमन पासवान की तहरीर पर ओमप्रकाश पासवान, दीपू पासवान, इंद्रावती देवी, दीपू की पत्नी व दूसरे पक्ष की बनदेवी की तहरीर पर शेषमन पासवान, वंशी, कोल्ले पासवान के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। संवाद