फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान निधि के लाभ के लिए केवाईसी कराएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मान निधि के लाभ के लिए केवाईसी कराएं किसान
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में ने दिए निर्देश
महराजगंज। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में लापरवाही से वे लाभ से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में डायलासिस की सुविधा उपलब्ध है, जरूरतमंद उसका लाभ उठाएं। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जहां राशन की दुकान रिक्त है वहां पर अविलंब दुकान को आवंटित किया जाए। एक जुलाई से पर्यावरण दिवस के दृष्टिगत अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। यह भी कहा कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को तीव्र गति से पूरा कराया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, उपायुक्त श्रम रोजगार अनिल चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, प्रभारी बीएसए रवींद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार गिरी समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें