- जिले के सभी 96 समितियों की बनी मेल आईडी, अब आनलाइन सूचनाओं व जानकारियों को किया जाएगा साझा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। तकनीक के दौर में जिले में संचालित होने वाली सभी 96 सहकारी समितियों की ई-मेल आईडी बना दी गई है। मेल आईडी बन जाने से सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान होगा एवं जिम्मेदार सूचनाओं को एक-दूसरे से साझा कर सकेंगे।
जिले में संचालित होने वाली सभी 96 समितियों में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत 61 समितियां व अन्य व्यवस्था से 35 समितियां संचालित होती है। समितियों में अभी तक सूचनाओं का आदान-प्रदान व अन्य जानकारी मौलिक रुप से दी जाती थी, जिससे सूचनाओं को भेजने व प्राप्त करने में काफी समय लग जाता था। अब जिम्मेदारों ने सभी 96 समितियों की मेल आईडी बनाते हुए सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान की व्यवस्था बनाई है। इसके बन जाने से लोगों के साथ-साथ विभागीय जिम्मेदारों की मुश्किलें काफी हद तक कम हो जाएगी तथा समय भी बचेगा।
-------------------------------
समितियों पर चस्पा होगा आईडी का विवरण
साधन सहकारी समितियों पर भी मेल आईडी का विवरण चस्पा किया जाएगा। इससे समिति से जुड़े किसानों व अन्य लोगों को भी लाभ मिलेगा।
------------------------------
जिले की सभी 96 समितियों से सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए उनकी मेल आईडी बना दी गई है। समितियों के सचिव की जिम्मेदारी होगी कि वे उसका प्रयोग करना सुनिश्चित करें।
सवींद्र सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता