फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समस्याओं के निदान के लिए मोर्चा का विस्तार व एकजुटता जरूरी

Tue, 08 Oct 2024 09:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बरगदवा बाजार में संयुक्त व्यापारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता की अध्यक्षता में बरगदवा बाजार व्यापार मंडल का गठन किया गया। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से बरगदवा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की समस्या पर ध्यान देते हुए समाधान किया जा सके इसके लिए व्यापारी मोर्चा पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। जनपद में मोर्चा को और मजबूत करने के लिए हमें मोर्चा के विस्तार पर ध्यान देते हुए नये सदस्यों को जोड़ने की दिशा में काम करने की जरूरत है। मजबूत संख्या बल व एकजुटता से सभी समस्याओं का समाधान संभव है। संरक्षक के रुप में प्रदीप वर्मा, ईश्वर लाल रौनियार का चयन हुआ।
अध्यक्ष अशोक कुमार रौनियार, महामंत्री राजू कसौधन, उपाध्यक्ष अजय रौनियार व सुभाष कसौधन बनाए गये। कोषाध्यक्ष संतोष, संगठन मंत्री सुनील रौनियार को बनाया गया। सुरेश वर्मा, वैजनाथ मोदनवाल, नागेंद्र वर्मा, बिरेंद्र रौनियार, राजू कसौधन, सचिन रौनियार, सर्वेश रौनियार, चिनक रौनियार, मोहन रौनियार पदाधिकारी चुने गए। जितेंद्र, फागू, अमन, रमेश, मोहन, तेज प्रताप, राधेश्याम, अशोक, अजय, बबलू, राजेश, इंद्रेश, ईश्वरलाल रौनियार कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। बैठक में जिला महामंत्री दामोदर गोयल, जिला उपाध्यक्ष हरिओम अग्रहरि, श्रवण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें