फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिलाधिकारी ने की परिषदीय विद्यालयों के उच्चीकरण के प्रगति की समीक्षा

Tue, 08 Oct 2024 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्विभागीय समन्वय से विभिन्न मानकों पर परिषदीय विद्यालयों और उनमें स्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों के संतृप्तीकरण के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्यालयों के उच्चीकरण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में विभिन्न अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए परिषदीय विद्यालयों में उच्चीकरण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

फोटोग्राफ व वीडियो के माध्यम से विद्यालयों में कराए जा रहे कार्यों को देखा। जिलाधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों में चल रहे कयाकल्प कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि ऑपरेशन कायाकल्प के 19 बिंदुओं को संतृप्त कराने के साथ–साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जरूरी अन्य कार्यों को भी करा लिया जाए। उन्होंने चयनित विद्यालयों में नवाचारी प्रयोग के लिए भी कहा, ताकि बच्चों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रयास का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बेहतर व स्वास्थ्यवर्धक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। कहा कि संबंधित अधिकारी अंतर्विभागीय समन्वय व सहयोग से विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प निर्धारित मानकों पर अगले 10 दिनों में सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जनपद के 52 परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रुप में विकसित करने हेतु 52 अधिकारियों को गोद दिया गया है। संबंधित अधिकारियों द्वारा चयनित विद्यालयों में आधारभूत संरचना और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को सुनिश्चित किया जाएगा। चयनित विद्यालयों को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सीएमओ सहित 52 अधिकारियों द्वारा गोद लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, पीडी राम दरश चौधरी, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें