फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की लगेगी ऑनलाइन ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की लगेगी ऑनलाइन ड्यूटी
विज्ञापन

- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों के शिक्षकों का मांगा नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से इस बार कक्ष निरीक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाई जाएगी। परिषद ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों से इसका विवरण उपलब्ध कराने को कहा है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित किए जाने का अनुमान है। घोषणा से पूर्व परिषद के जिम्मेदार अपने स्तर से तैयारियों को पूर्ण करना चाहते हैं, इसीलिए जिले में संचालित होने वाले सभी माध्यमिक विद्यालयों के जिम्मेदारों से कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी में तैनात रहने वाले शिक्षकों का डाटा मांगा गया है। विद्यालय स्तर से यह डाटा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेजा जाएगा। डाटा को एकत्र करते हुए विभाग उसे परिषद कार्यालय को भेजा जाएगा। वहीं से शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रुप में लगा दी जाएगी। ड्यूटी लगाए जाने के उपरांत उसका विवरण भी विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इस बार कक्ष निरीक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगनी है, ऐसे में सभी शिक्षकों का विवरण परिषद को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले स्तर पर नियंत्रण कक्ष बना
परिषद के निर्देश पर इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए नगर के जीएसवीएस इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहीं से जिम्मेदार वेबकास्टिंग के माध्यम से परीक्षा की सूचिता आदि का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें