फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षकों के बहिष्कार से अधर में लटका मूल्यांकन

Sun, 24 Mar 2024 06:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शिक्षक की हत्या के बाद से नाराज माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार से कार्य बहिष्कार कर दिया है। इससे करीब 81 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अधर में लटक गया है। जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड कापियों के मूल्यांकन के लिए 31 मार्च तक की समय सीमा तय कर रखी है। शिक्षकों का बहिष्कार अगर चलता रहा तो निर्धारित तिथि तक मूल्यांकन नहीं पूरा हो पाएगा। इसका असर बोर्ड परीक्षा देने वाले प्रतिभागियों के भविष्य पर पड़ेगा। उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

महराजगंज जिले की बोर्ड परीक्षा की तीन लाख 56 हजार 849 कापियों के मूल्यांकन का कार्य होना था। इसके लिए महराजगंज इंटर कॉलेज, सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर काॅलेज फरेंदा और गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर काॅलेज को मूल्यांकन केंद्र के रूप में विभाग ने नामित करते हुए करीब 1400 शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई। निर्धारित समय से मूल्यांकन सकुशल चल रहा था, लेकिन गैर जनपद में उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाने के दौरान एक शिक्षक की हत्या हो गई। इसे लेकर प्रदेश के शिक्षकों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए मूल्यांकन का बहिष्कार कर परिवार को न्याय दिलाने के लिए उतर गए। पहले सांकेतिक बहिष्कार किया, लेकिन मांग पूरी न होने पर बहिष्कार कर दिया। ऐसे में करीब 81 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लटका है। हालांकि दो लाख 75 हजार 798 काॅपियों का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है। बची हुई उत्तर पुस्तिकाएं कब-तक जांची जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कहा कि शिक्षकों के बहिष्कार से काम प्रभावित जरूर है, लेकिन हम वार्ता के लिए प्रयासरत हैं।


सरकार हमारी मांगों को नहीं मान रही है। हम पीड़ित शिक्षक के परिवार को आर्थिक सुधार व अन्य मांगों को पूर्ण करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई आश्वासन भी हमें नहीं मिला। बहिष्कार के कारण विद्यार्थियों का रिजल्ट आने में जो विलंब होगा उसके लिए जिम्मेदारी हम लोगों की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. नवीन श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक एकजुट संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें