फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी, तस्वीर हुई साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी, तस्वीर हुई साफ
विज्ञापन

- पांचों विधानसभा सीटों पर 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, पनियरा में सर्वाधिक तो सदर में सबसे कम प्रत्याशी चुनाव मैदान में
महराजगंज। जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। कुल 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 फरवरी है।
छठे चरण में जिले के पांचाें विधानसभा क्षेत्रों में तीन मार्च को मतदान होना है। प्रत्याशियों की घोषणा करने में जहां कांग्रेस पार्टी ने अधिक तेजी दिखाई, वहीं भाजपा ने उसके बाद स्थिति स्पष्ट की। नौतनवां सीट पर बसपा व फरेंदा सीट पर सपा ने नामांकन के अंतिम दिन अपनी स्थिति स्पष्ट की। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक 18 प्रत्याशी पनियरा में और फरेंदा विधानसभा में सबसे कम नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सिसवां में 16, सदर में 12 और नौतनवां में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि 65 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नाम वापसी के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति
फरेंदा विधानसभा : भाजपा से बजरंग बहादुर सिंह, सपा से शंखलाल, कांग्रेस से वीरेंद्र चौधरी, बसपा से ईशु चौरसिया, आम आदमी पार्टी से राजन, लोक समाज पार्टी से रवि प्रकाश विश्वकर्मा, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी से सूर्यप्रकाश, आम जनता पार्टी से जैली व निर्दलीय के रूप में आशुतोष।
नौतनवां विधानसभा : बहुजन समाज पार्टी से अमनमणि त्रिपाठी, सपा से कुंवर कौशल सिंह, कांग्रेस से सदामोहन उपाध्याय, भाजपा के सहयोग दल निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल से ऋषि त्रिपाठी, आम आदमी पार्टी से बेचन, जन अधिकार पार्टी से नागेंद्र प्रसाद, आम जनता पार्टी से पशुपति तथा निर्दलीय श्वेता सिंह, सोनू सिंह व वीरेंद्र।
सिसवां विधानसभा : सपा से सुशील कुमार टिबड़ेवाल, भाजपा से प्रेम सागर पटेल, बसपा से धीरेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस से राजू कुमार गुप्ता, आम आदमी पार्टी से रामकुमार, विकासशील इंसान पार्टी से दीनानाथ, आम जनता पार्टी इंडिया से दीपक श्रीवास्तव, लोकतांत्रिक जनता दल से गौतम लाल श्रीवास्तव, भारतीय नवक्रांति पार्टी से दिग्विजय, लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) से रघुवंश मणि तथा निर्दलीय के रूप में शिवेंद्र सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, गौरीशंकर गुप्ता, हरिश्चंद्र व लालधारी।
सदर विधानसभा : भाजपा से जयमंगल कन्नौजिया, कांग्रेस से आलोक प्रसाद, सुभासपा से गीता रत्ना, बसपा से ओमप्रकाश, आम आदमी पार्टी से अवधेश व अमरनाथ, आम जनता पार्टी इंडिया से मनोज कुमार कन्नौजिया, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से रामकेवल, लोक जनशक्ति पार्टी से वीरेंद्र कुमार, एआईएमआईएम से जितेंद्र कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से शैलेंद्र तथा निर्दल निर्मेष मंगल।
विज्ञापन

पनियरा विधानसभा : कांग्रेस से शरदेंदु पांडेय, भाजपा से ज्ञानेंद्र सिंह, सपा से कृष्णभान, बसपा से ओमप्रकाश चौरसिया, आम आदमी पार्टी से अवधेश सिंह, अभय समाज पार्टी से शत्रुघभन सिंह निषाद, आम जनता पार्टी इंडिया से रामचंद्र, विकासशील इंसान पार्टी से बृजेश, भारतीय अपना समाज पार्टी से सुरेश चंद, आल इंडिया ए मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन से शमशाद आलम तथा निर्दलीय के रूप में प्रवीण, मौसमे आजम, छेदी मजदूूर, अजय कुमार द्विवेदी, रामप्रीत, हरिनारायण, प्रफुल्ल व जयप्रकाश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें