28 कोरोना पॉजिटिव मिले, 145 लोग होम आइसोलेशन में
महराजगंज। जिले में शनिवार को 28 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब सक्रिय केस घटकर 206 हो चुके हैं। अब तक 14,597 केस हो चुके हैं। 145 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। 14,249 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। केस बढ़ने की वजह से जांच भी तेजी से की जा रही है। महिला अस्पताल में कोविड जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सजग रहने की जरूरत है। शनिवार को 1,373 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 145 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निगरानी समितियों के माध्यम से उनकी देखभाल कराई जा रही है। जरूरत के अनुसार सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर डॉक्टर के परामर्श के अनुसार जांच के बाद दवाओं का सेवन करें। कोविड प्रोटोकाल का हर हाल में पालन करें।
7,565 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा
महराजगंज। जिले में शनिवार को 7,565 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र पर तैनात कर्मी दूसरी डोज समय से लगवाने के लिए लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोग सुबह 9 बजे ही पहुंचे गए। घुघली, निचलौल, रतनपुर, फरेंदा, परतावल समेत अन्य केंद्रों पर लोगों ने पहुंचकर टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कैंप के अलावा केंद्रों पर नियमित टीका लग रहा है। फ्रंट लाइन वर्करों को प्राथमिकता के आधार पर बूस्टर डोज लगाई जा रही है।