फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवहार से नाराज कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्व्यवहार से नाराज कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

महराजगंज। दस हजार से अधिक बकाया होने पर विद्युत कनेक्शन काटने गए कर्मी को विरोध का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम के कर्मियों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर एक्सईएन कार्यालय पर धरना देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को विद्युत निगम के कर्मी राकेश कुमार साथियों के साथ राजीव नगर मोहल्ले में एक व्यक्ति के घर पहुंचे। यहां बकाया होने के कारण विद्युत कनेक्शन काट दिए। इसके बाद केबल लपेटने लगे। आरोप है कि गृह स्वामी ने अपशब्द कहकर विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। राकेश ने बताया कि जब तक आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। इस दौरान कुलदीप श्रीवास्तव, छेदी प्रसाद, गब्बर, दीपक सिंह, विजय कुमार, राकेश और हुकुम चंद आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें